उत्तराखंड
Uttarakhand News: शासन ने जारी किया बड़ा आदेश, इन कर्मियों का बढ़ाया भत्ता, मिलेंगे इतने रुपए…
Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। शासन ने कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है। शासन द्वारा कॉन्स्टेबल, हेड कांस्टेबल और पुलिस बल में सभी चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों का वर्दी भत्ता बढ़ाया गया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हेड कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल को पहले 2250 रुपए वर्दी भत्ता के रूप में दिया जाता था। जिसको 1050 रुपए बढ़ाकर अब ₹3300 प्रति वर्ष किया गया है। इसी के साथ पुलिस बल में सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वर्दी भत्ता भी बढ़ाया गया है।
बताया जा रहा है कि पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 1500 रुपए प्रति वर्ष वर्दी भत्ता दिया जाता था। जिसको अब 700 रुपए बढ़ाया गया है। अब कर्मियों को 2200 रुपए प्रति वर्ष दिए जाएंगे। शासन के इस आदेश से पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



