उत्तराखंड
Uttarakhand News: राशनकार्ड धारको के लिए खुशखबरी, अब सस्ती दरों पर मिलेगा नमक और चीनी…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां राशन कार्ड धारकों को फ्री में गेहूं, चावल दिए जा रहे हैं। वहीं राशन कार्ड धारकों के लिए एक और खुशखबरी आई है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार गरीबों के हित में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार द्वारा प्रदेश में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले लाख राशनकार्डधारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दो किलो चीनी और एक किलो नमक का तोहफा देने वाली है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी सरकार अब एनएफएसए के साथ एसएफवाइ के राशनकार्डधारकों को भी सस्ती चीनी और नमक की सुविधा देने जा रही है। राज्य के सभी 23 लाख राशनकार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों से दो किलो चीनी और एक किलो नमक देगी। इसके लिए राशन डीलरों को प्रतिकार्ड एक प्रतिशत का लाभांश दिया जाएगा। अधिकारियों को लाभांश के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा गरीबों को चीनी पर प्रति किलोग्राम पर 10 रुपये की सब्सिडी दी जा सकती है।
बताया जा रहा है कि इसके लिए सरकार की ओर से पहले ही बजट की व्यवस्था कर ली गई है। अब कैबिनेट में यह प्रस्ताव आएगा। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने इस संबंध में प्रस्ताव को तीन मई को होने वाली कैबिनेट बैठक में रखने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट से मंजूरी के बाद जल्द ही राशनकार्ड धारकों को इसका लाभ मिल सकेगा। वहीं राज्य सरकार के अधिकारियों ने चेताया है कि जिन कार्ड धारकों ने पिछले 6 महीने से कार्ड पर राशन नहीं लिया है. उनका राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


