उत्तराखंड
Uttarakhand News: डीएम के बड़े आदेश, इनकी छुट्टियों पर लगाई रोक, जानें कारण…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में 13 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है। इस बार धामी सरकार का बजट सत्र प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (Gairsain) में आयोजित होगा, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। सत्र को देखते हुए चमोली जिले के डीएम हिमांशी खुराना ने अधिकारियों की छुट्टी पर रोक के आदेश जारी किए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी सरकार का विधानसभा में 15 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। 13 मार्च से प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र को देखते हुए विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधानसभा से संबंधित अन्य कार्रवाई को सुनिश्चित करने के लिए चमोली जिले के डीएम हिमांशी खुराना ने अधिकारियों की छुट्टी पर रोक के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने अफसरों को मुख्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा है।वहीं वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने इस बार बजट राज्य के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होने का दावा किया है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने बजट तैयार करने के लिए सभी वर्गों से बजट को लेकर उनके सुझाव मांगे है। ये सभी सुझाव व्हाट्स एप, ईमेल द्वारा भेजे जा रहे हैं। इसी के साथ इस महीने बजट को लेकर प्रदेश के सीनियर सिटिजन, उद्यमियों और कारोबारियों से बात की जा रही है। उनसे संवाद स्थापित किया जा रहा है ताकि उनकी राय को भी बजट में शामिल किया जा सके। इसके लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



