उत्तराखंड
Uttarakhand News: धामी सरकार ने दी बड़ी सौगात, अब इन्हें मिलेगी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा…
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने राज्य आंदोलनकारी अब उत्तराखंड परिवहन निगम के सभी श्रेणी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के आदेश जारी कर दिए है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अब उत्तराखंड परिवहन निगम की एसी और वोल्वो बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते है। आइए जानते है डिटेल्स…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को उत्तराखंड रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा करने का आदेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को न सिर्फ निगम की साधारण बसों में बल्कि वोल्वो और वातानुकूलित बसों में भी नि:शुल्क की यात्रा की सुविधा दी जाएगी। हालांकि, नि:शुल्क यात्रा का लाभ सिर्फ राज्य के भीतर मिलेगा। ऐसे में जो भी परिचालक इन आदेशों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को वैसे तो पहले भी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने के प्रावधान था, लेकिन वो साधारण बसों में थे। इसी वजह से कई बार परिचालक और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी का विवाद हो जाता था। अब इस विवाद का समाधान हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


