उत्तराखंड
Uttarakhand News: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में इन्हें सौंपी कमान, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर जोरो शोरों तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अब पार्टी के सोशल मीडिया विभाग ने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए उत्तराखंड की सोशल मीडिया टीम घोषित कर दी है। जिसकी सूची जारी की गई है। आइए जानते है किस जिले में किसे जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा और आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास नेगी ने कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक रूचि को देखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए उत्तरखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग (आई०टी०) में जिम्मेदारी बांटी है। बताया जा रहा है कि विशाल मौर्या को प्रदेश प्रभारी और घनश्याम फुलेरा को प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है।
वहीं अंशु सक्सेना कार्यालय प्रभारी, कुलदीप जखमोला कार्यालय सह प्रभारी, मनोज रावत कार्यालय सह प्रभारी, एचएन चमोली मीडिया सदस्यता प्रभारी बनाए गए हैं। पिंकी पाठक सह प्रभारी, देवनजीत प्रदेश सोशल मीडिया डिजिटल प्रभारी, राजबीर कंडारी सह प्रभारी, वसीम अहमद सह प्रभारी, पुनित चौधरी ब्रॉडकास्टिंग प्रभारी, आदित्य जोशी सह प्रभारी बनाए गए। जबकि मंडल प्रभारियों में बलजीत सिंह गढ़वाल मंडल प्रभारी, अनिल नेगी गढ़वाल मंडल सह प्रभारी, किशोर कुमार कुमाऊं मंडल प्रभारी, प्रकाश जोशी कुमाऊं मंडल सह प्रभारी, बृजभूषण बहुगुणा परवादून प्रभारी, नईम अहमद सह प्रभारी, बलजीत सिंह पछवादून प्रभारी आशिष भारद्वाज देहरादून महानगर सह प्रभारी बनाए गए ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




