उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी ने की अधिकारियों संग महत्वपूर्ण बैठक, दिए ये सख्त निर्देश…
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राजस्व प्राप्ति के सम्बंध में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा की विभागों को राजस्व प्राप्तियों के लिए प्रत्येक माह का जो लक्ष्य मिला है, सभी विभाग उस लक्ष्य को हासिल करें तभी राजस्व प्राप्ति का वार्षिक लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों को ऑनलाइन सिस्टम पर और अधिक कार्य करने की जरूरत है। जीएसटी से राजस्व प्राप्तियां और बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए लोगों को बिल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विभागों को इसके लिए आधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में UPCL एवं UJVNL को राजस्व बढ़ाने की जरूरत है। बिजली चोरी को रोकने के लिए कारगर प्रयासों की जरूरत है। इसके लिए सूचना आधारित प्रणाली और विकसित करने पर ध्यान दिया जाए व राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति की समीक्षा हर माह की जाए।
बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, अरविन्द सिंह ह्यांकी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



