उत्तराखंड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में BJP का बड़ा कदम, बनाए पांच नए संगठनात्मक जिले, 19 हुई संख्या…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब बीजेपी ने पांच नए जिलों पर मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पांच नए संगठनात्मक जिले गठित कर दिए हैं। इसे बीजेपी के मिशन 24 के लिए काफी अहम माना जा रहा है। उत्तराखंड में अब 19 संगठनात्मक जिले हो गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की बैठक में पांच नए संगठनात्मक जिलों के गठन की सूचना दी गई है। नए जिलों के रूप में रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर और रानीखेत का नाम शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि रुड़की फिर से भाजपा का अलग सांगठनिक जिला होगा। पंचायत चुनाव से पहले रुड़की में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति होगी।
रिपोर्टस की माने तो बैठक में तय किया गया कि 15 सितंबर तक सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ भी गठित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही महिला मोर्चा के प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, हरिद्वार पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक मोर्चे को सौंपी गई है। नए जिलाध्यक्ष के सामने पंचायत चुनाव पहली चुनौती होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




