उत्तराखंड
Uttarakhand News: विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में बड़ा अपडेट, हटाए कर्मियों को फिर मिली नियुक्ति…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के बहुचर्चित विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में बड़ा अपडेट आया है। मामले में सरकार और अध्यक्ष बैकफुट पर आ गए है। बताया जा रहा है कि विधानसभा सचिवालय से हटाये गए कार्मिकों ने नैनीताल हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद 82 कार्मिक आज से फिर काम पर लौट आये हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हाईकोर्ट द्वारा बैकडोर भर्ती में हटाए गए कर्मियों को स्टे मिलने के बाद आप इन कर्मियों की विधानसभा में फिर से नियुक्ति होने लगी है। इन कार्मिकों ने शपथ पत्र समेत अन्य कागजात विस सचिवालय में जमा करने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट में जाते ही 2016 में नियुक्ति पाने वाले कर्मियों ने राहत लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर हाईकोर्ट ने 130 कार्मिकों को स्टे दिया था।
बताया जा रहा है कि बैक डोर भर्ती में शामिल 82 कर्मियों को दोबारा नियुक्ति दे दी गई है। वहीं दूसरी ओर पूर्व विस स्पीकर प्रेमचन्द अग्रवाल के कार्यकाल में बैकडोर से भर्ती हुए 72 कार्मिकों को भी बुधवार को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



