Uttarakhand News: शिक्षा विभाग के दो बाबुओं का गजब कारनामा, सस्पेंड के आदेश जारी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: शिक्षा विभाग के दो बाबुओं का गजब कारनामा, सस्पेंड के आदेश जारी…

उत्तराखंड

Uttarakhand News: शिक्षा विभाग के दो बाबुओं का गजब कारनामा, सस्पेंड के आदेश जारी…

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग से अब बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस बार विभाग के दो बाबुओं ने गजब का कारनामा कर दिया है। दोनों ने इंश्योरेंस की आड़ में मृतक का वेतन आहरित कर लिया। जिस पर अब दोनों पर सख्त कार्रवाई की है। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला वर्ष 2021 का है। तब दोनों ही लिपिक पाबौ ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी चंपेश्वर में तैनात थे। तभी उन्होंने अपने-अपने पिता के इंश्योरेंस की आड़ में मृतक का वेतन भी आहरित कर लिया। इस मामले की प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई। जिसपर कार्रवाई करते हुए दोनों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए है। गबन के आरोप में तत्कालीन डीडीओ और दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया है। गबन की रकम कुल 5.51 लाख रुपये है।

बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग में मृतक आश्रित के तौर पर नौकरी पाने वाले दो कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से अपने-अपने पिता के सामूहिक बीमा की राशि दोबारा जारी करवा ली। विभाग ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।एक को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाबौ तो दूसरे को मुख्यालय पौड़ी के जिला शिखा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही विभाग द्वारा मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link