उत्तराखंड
Uttarakhand News: यहां देखते ही देखते सड़क पर आ गिरा पहाड़, कई गांव से कटा संपर्क, यातायात ठप…
उत्तराखंड में जहां एक ओर काठगोदाम हैड़ाखान-साननी बैण्ड, सिमलिया बैण्ड मोटर मार्ग अत्यधिक मलबा आने से बाधित है। वहीं बागेश्वर के गिरेछीना मोटर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी दरक गई है। जिससे देखते ही देखते सड़क पर भारी भरकम बोल्डर आ गिरे है। जिससे यातायात ठप हो गया, कई गांव से संपर्क कट गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बागेश्वर गिरेछीना मोटरमार्ग पर इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय से करीब एक किमी की दूरी पर डिगरपातल (नदीगांव) में पोकलैंड मशीन की मदद से सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान देखते ही देखते पहाड़ का एक हिस्सा सड़क पर आ गिरा। जिससे सड़क बंद हो गई है।
कई गांवों का संपर्क कट गया है। पहाड़ी दरकने से सड़क किनारे से गुजर रही अमसरकोट पेयजल योजना की पाइप लाइन को भी नुकसान हुआ है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से सैम मंदिर और ज्वाला देवी वार्ड में पेयजल संकट गहराने की आशंका है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले लोग जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। वहीं, क्षेत्रवासियों ने जल्द सड़क खुलवाने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


