उत्तराखंड
Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड भाजपा में इनके टिकट माने जा रहे हैं तय, आज लग सकती है मुहर…
Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा शनिवार को मंथन में जुटेगी। इस क्रम में प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप और प्रदेश संसदीय समिति की बैठकों में दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा। इनमें विधानसभा की 27 सीटें ऐसी हैं, जिनमें प्रत्याशियों के टिकट लगभग तय हैं और पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड से उनके नाम का केवल औपचारिक एलान होना बाकी है। रविवार को पार्टी की ओर से सभी दावेदारों के पैनल की सूची दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौंपी जाएगी। माना जा रहा कि भाजपा दो चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। पहली नामांकन प्रक्रिया शुरू होने, यानी 21 जनवरी से पहले और दूसरी सूची 25 जनवरी तक जारी की जा सकती है।
प्रत्याशियों के चयन के मद्देनजर पैनल तैयार करने के लिए प्रदेश भाजपा ने हाल में ही पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों में भेजा था। बताया जा रहा कि सभी सीटों के लिए 160 से ज्यादा नाम सामने आए हैं। कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जिनके पैनल में एक-एक ही नाम है। प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की शनिवार को प्रांतीय मुख्यालय में होने वाली बैठक में पैनल में शामिल नामों पर विचार किया जाएगा।
कोर ग्रुप की बैठक में दावेदारों के नामों की छंटनी होने के तुरंत बाद पार्टी की प्रदेश संसदीय समिति की बैठक होगी, जिसमें दावेदारों के अंतिम पैनल पर मुहर लगाई जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार रविवार को यह सूची दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौंपी जाएगी। 18 अथवा 19 जनवरी को भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है।
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होनी है। माना जा रहा कि इससे पहले भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में उन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगा, जिन्हें लेकर कहीं कोई किंतु-परंतु नहीं है। इनकी संख्या 27 है। इसके कुछ समय बाद शेष 43 प्रत्याशियों सूची जारी की जाएगी।
इनके टिकट माने जा रहे तय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल, डा हरक सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, बिशन सिंह चुफाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी व डा धन सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा, राजेश शुक्ला, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, महेश जीना, चंद्रा पंत, डा प्रेम सिंह के अलावा कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रीतम पंवार व पूर्व विधायक राजकुमार।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि भाजपा के कोर ग्रुप और प्रदेश संसदीय समिति की शनिवार को बैठकें होंगी, जिनमें गहन विचार-विमर्श के बाद दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिर इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। किसे टिकट देना है और किसे नहीं, ये तय करना पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का काम है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



