उत्तराखंड
Uttarakhand Election: राज्य में किए जा रहे 11729 पोलिंग बूथ स्थापित, मिलेगी विभिन्न सुविधाएं…

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए राज्य में 11729 पोलिंग बूथ स्थापित किये जा रहे हैं। जिनमें दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में सक्षम ऐप को 51 हजार 373 लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप के माध्यम से 1623 लोगों द्वारा डोली व 2437 लोगों द्वारा व्हील चेयर का अनुरोध किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3392 मैग्निफाइंग ग्लास की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में 208 वाहन की व्यवस्था की गई है, जो दिव्यांग व्यक्तियों को बूथ तक लाएंगे और उसके बाद घर तक छोड़ेंगे। मतदान स्थलों पर 14 हजार 32 सहायक उपलब्ध रहेंगे, जो विभिन्न सहायता उपलब्ध कराएंगे।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े 505 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से आवेदन किया था। अभी तक 247 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान पूर्ण कर लिया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिन लोगों ने आवेदन किया है, वे 16 अप्रैल तक मतदान कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




