उत्तराखंड
हादसा: उत्तराखंड के कमांडो ट्रेनर की हिमाचल में ट्रेनिंग के दौरान मौत,परिवार में पसरा सन्नाटा…

देहरादून। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब में आइटीबीपी के एक कमांडो ट्रेनर की यमुना में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह प्रशिक्षण के लिए नदी में उतरे थे।
पंचकुला हरियाणा से आइटीबीपी का दल रिवर क्रांसिंग ट्रेनिंग के लिए हिमाचल प्रदेश आया है। शनिवार को दल के सदस्य पांवटा साहिब में यमुना नदी में प्रशिक्षण ले रहे थे। इस दौरान जवान राकेश प्रजापति (25) ट्रेनिंग के दौरान तैरते हुए आगे बढ़ गया, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण बाहर नहीं निकल पाया। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
ट्रेनर कमांडो का शव गोताखोरों और स्थानीय पुलिस ने नदी से बाहर निकाल लिया है। पांवटा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक की पहचान बागा गांव ऊधमसिंहनगर निवासी राकेश प्रजापति के रूप में हुई। पांवटा डीएसपी वीर बहादुर ने घटना की पुष्टि की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




