उत्तराखंड
Uttarakhand Board: 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, फेल छात्रों को मिलेगा मौका…
Uttarakhand Board: उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में दो विषयों में फेल छात्र/छात्राओं को पास होने का एक और मौका देने की तैयारी की जा रही है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नए शिक्षा सत्र से ये व्यवस्था लागू हो सकती है।
यूपी बोर्ड में सप्लीमेंट्री के नाम से पूर्व में ऐसी व्यवस्थाएं रही हैं। अब उत्तराखंड सरकार कृपांक की सुविधा के बावजूद पास होने से रह जा रहे छात्र/छात्राओं को एक और मौका देने की तैयारी कर रही है। ताकि उनका साल खराब न हो।
उत्तराखंड बोर्ड के पिछले कुछ सालों के रिजल्ट का विश्लेषण करने पर ये बात सामने आती है कि कुछ छात्र अधिकांश विषयों में अच्छे अंक प्राप्त कर रहे हैं और एक विषय में कृपांक लायक अंक भी प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। या बहुत थोड़े अंकों से दो विषयों में पासिंग मार्क्स नहीं ला पा रहे हैं।
ऐसे छात्र/छात्राओं को पास होने का एक और मौका देने की तैयारी हो रही है। इसका प्रस्ताव बनाया जा रहा है। कैबिनेट की हरी झंडी मिलते ही इस पर बोर्ड आगे बढ़ेगा। यानि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो नए शिक्षा सत्र से ये व्यवस्था बन सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



