Uttarakhand Ayurved University: कुलपति ने जारी किए बड़े आदेश, इन दो निदेशकों को हटाया... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand Ayurved University: कुलपति ने जारी किए बड़े आदेश, इन दो निदेशकों को हटाया…

उत्तराखंड

Uttarakhand Ayurved University: कुलपति ने जारी किए बड़े आदेश, इन दो निदेशकों को हटाया…

Uttarakhand Ayurved University: शासन और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर सुनील कुमार जोशी के बीच आमने-सामने की जंग देखने को मिल रही है। शासन ने जहां कुलपति डॉ सुनील कुमार से वित्तीय अधिकार छीने है तो वहीं कुलपति ने आदेश जारी कर सबको हैरान कर दिया है। कुलपति ने अब देहरादून और हरिद्वार के ऋषिकुल कैंपस के निदेशकों को हटाने आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.सुनील कुमार जोशी ने देहरादून और हरिद्वार के ऋषिकुल कैंपस के निदेशक को हटा दिया है। कुलपति ने ऋषिकुल परिसर के निदेशक प्रो.अनूप कुमार गक्खड़ को हटाकर उनकी जगह द्रव्यगुण विभाग के प्रो.दिनेश चंद्र सिंह को निदेशक का प्रभार सौंपा है।

वहीं आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर देहरादून के निदेशक राधाबल्लभ सती को हटा कर रस शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ.डीपी पैन्यूली को निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में कुलपति ने आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सचिव आयुष डॉ.पंकज कुमार पांडेय द्वारा कुलपति के वित्तीय अधिकार सीज करने के आदेश के 24 घंटे के भीतर ही कुलपति ने ये आदेश जारी किए है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link