उत्तराखंड
Job: UPNL ने इन पदों पर खोली भर्ती, जल्द करें आवेदन…
Job: उत्तराखंड में पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड उपनल (UPNL) द्वारा सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के 15 पद, सामान्य सुरक्षा गार्ड के 455 पद जिनमें 50 महिला गार्ड भी शामिल है, तथा सुपरवाइजर के 30 पद जिनमें 3 महिला पद शामिल है कि, भर्ती की जानी है। जो कि 1 अगस्त 2022 से 2 वर्षों के लिए प्रायोजित है।
बता दें कि, उपनल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए पूर्व सैनिकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित, विनम्र, बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड के होना आवश्यक है।
चयन के समय मेडिकल चेक अप, पुलिस सत्यापन होना अनिवार्य है और चयन के लिए जो दस्तावेज की आवश्यकता है, उसमें डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और मूल निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ेगी।
इसके अलावा सामान्य सुरक्षा गार्ड के लिए ₹23000 वेतन, सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के लिए ₹26000 वेतन और सुपरवाइजर के लिए ₹27000 वेतन प्रतिमा निर्धारित है। उपनल द्वारा चयन हेतु “पहले आओ-पहले पाओ” की नीति अपनाई जाएगी और 25 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आदेश…
Job: UPNL ने इन पदों पर खोली भर्ती, जल्द करें आवेदन… pic.twitter.com/Gvy7381F17
— Pahadi khabarnama ( पहाड़ी खबरनामा ) (@pahadi_khabar) July 17, 2022

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला प्रशासन ने सक्रिय की बाल संरक्षण समितियां, भिक्षावृत्ति और बालश्रम में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू…
IAS बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों पर बोला सर्जिकल स्ट्राइक, साजिश रचने वाले गैंग का किया खुलासा…
खेत में दरांती थामे दिखे डीएम सविन, बोले-किसानों से सीखने आया हूँ…
नीति: खनन राजस्व में 800 करोड़ की बढ़ोतरी, धामी सरकार की नीति हुई सफल साबित…
सम्मान: मुख्यमंत्री धामी की प्रेरणा से महिलाओं को मिला नया सफर और सम्मान…
















Subscribe Our channel





