उत्तराखंड
UKSSSC Update: युवा हो जाएं तैयार, इस भर्ती परीक्षा की तारीख का हुआ एलान; जानें पूरी डिटेल…
उत्तराखंड में अगर आप सरकारी नौकरी की चाह रखते है तो आपके लिए काम की खबर है। अब सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रदेश में जल्द ही कृषि विभाग में अधिकारियों की पूर्ति के लिए परीक्षा होने वाली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तारीख का ऐलान कर दिया है। अभ्यर्थी पांच अक्टूबर से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी कर दी है। कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक के 34 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातकोत्तर कृषि निर्धारित है। आवेदन पत्र का प्रारूप आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in में भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही परीक्षा पाठ्यक्रम की जानकारी भी दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि इन पदों के लिए 26 नवंबर 2023 को लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। पात्र अभ्यर्थी पांच अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय सहायक-तृतीय, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, फोरमैन परिसंपत्ति, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुंशी, रीडर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी के खाली पदों के लिए भी यह भर्ती परीक्षा हो रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



