उत्तराखंड
UKSSSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस भर्ती परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, पढ़ें डिटेल्स…
UKSSSC Update: उत्तराखंड में जल्द ही वन दरोगा भर्ती परीक्षा होने वाली है। ये परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जाएगी। जिसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती परीक्षा के लिए पांच जून को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड पांच जून के बाद से डाउनलोड कर सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूके वन विभाग में वन निरीक्षक पदों की 316 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती कर रहा है। आयोग ने पूर्व में यह परीक्षा सेंधमारी की शिकायत मिलने के बाद रद्द की गई थी। अब 11 जून को दोबारा होने जा रही है। इसके लिए लिखित परीक्षा 11 जून 2023 को आयोजित होने वाली है। यूकेएसएसएससी वन दरोगा नई परीक्षा तिथि, समय और केंद्र 2023 के बारे में नवीनतम सूचना इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।
बताया जा रहा है कि आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त आईडी, काला बाल पेन लेकर आएं। वहीं परीक्षा की तैयारियों के लिए देहरादून में पुलिस-प्रशासन के साथ की गई बैठक में आयोग ने परीक्षा केंद्रों के आसपास होटलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर निगरानी, परीक्षा केंद्रों में तलाशी के लिए पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, बायोमीट्रिक हाजिरी, जैमर आदि पर चर्चा की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



