Update: UKSSSC ने इस भर्ती परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, देखें कब-कहां होगी परीक्षा... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Update: UKSSSC ने इस भर्ती परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, देखें कब-कहां होगी परीक्षा…

उत्तराखंड

Update: UKSSSC ने इस भर्ती परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, देखें कब-कहां होगी परीक्षा…

देहरादूनः उत्तराखंड में UKSSSC द्वारा कराई जा रही भर्ती परीक्षा को लेकर आयोग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। वाहन चालक , मत्स्य निरीक्षक और कर्मशाला अनुदेशक के पदों की लिखित परीक्षा कब और कहां होगी इसको लेकर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आदेश जारी किए है। ये परीक्षा दिनांक 12 जून , 2022 को आयोजित की जाएगी।

आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व परीक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रस्तावित वाहन चालक पद की लिखित परीक्षा , देहरादून , हल्द्वानी ( नैनीताल ) , अल्मोड़ा व श्रीनगर ( पौड़ी गढ़वाल ) में आयोजित की जायेगी । तथा कर्मशाला अनुदेशक पद की लिखित परीक्षा देहरादून व हल्द्वानी में आयोजित होगी , मत्स्य निरीक्षक पद की लिखित परीक्षा देहरादून में आयोजित की जायेगी ।

बताया जा रहा है कि इन पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने निकटस्थ जनपद में परीक्षा केन्द्र आवंटित किये गया है । कुछ कॉमन अभ्यर्थियों के लिए एक ही स्थान व परीक्षा केन्द्र में बैठने की व्यवस्था दिये जाने का प्रयास किया गया हैं । प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link