उत्तराखंड
UKSSSC ने फिर खोला नौकरी का पिटारा, इन पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे कर सकते है आवेदन…
उत्तराखंड में इन दिनों भर्ती प्रक्रियाएं तेज है। आयोग नई भर्ती निकल रहें हैं। इस कड़ी में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा फिर भर्ती निकाली है। बताया जा रहा है कि आयोग ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग में कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 22 जनवरी से आवेदन शुरू किया जाएगा। आइए जानते है डिटेल्स…
मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष के 01 व सदस्य के 02 पदों तथा जिला उपभोक्ता परितोष आयोग के अध्यक्ष के 03 व सदस्य के 07 कुल 13 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए गये हैं। बताया जा रहा हैकि रिक्तियों की संख्या बढ़ायी या घटाई जा सकती है।
इस बर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 22 जनवरी, 2024 से प्रारंभ होकर 11 फरवरी, 2024 तक निर्धारित की गई है। विभागीय नियमावली के अनुसार उपरोक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 35/40 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 65/67 वर्ष रखी गई है। आवेदन पत्र भरने में सहायता के लिए Toll Free No. 9520991172 या Whatsapp No 9520991174 या आयोग की email Id: [email protected] पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
नोट- विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को परामर्श दिया जाता है कि विज्ञापन में दिये गये “ऑनलाइन आवेदन किए जाने हेतु प्रक्रिया” का भली-भाँति अध्ययन कर लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…

















Subscribe Our channel



