UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर, इन पदों पर जल्द करें आवेदन, 13 जनवरी है लास्ट डेट... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर, इन पदों पर जल्द करें आवेदन, 13 जनवरी है लास्ट डेट…

उत्तराखंड

UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर, इन पदों पर जल्द करें आवेदन, 13 जनवरी है लास्ट डेट…

Sarkari Naukri: बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने भर्ती पदों को बढ़ा दिया है। जिसके बाद एक बार फिर इन पदों पर भर्ती के लिए विंडो खोली जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार https://psc.uk.gov.in पर जाकर 13 जनवरी तक आवेदन कर सकते है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद हिंदी टाइपिंग परीक्षा होगी ।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( यूकेपीएससी ) ने 661 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे । अब निम्न विभागों के सहायक लेखाकार ( कुल 108 पद ) एवं लेखा परीक्षक के ( कुल 53 पद ) पदों को सम्मिलित किया गया है।  इन पदों के लिए वेतनमान लेवल 5 ( 29 , 200 से 92,300 ) का है । योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट  https://psc.uk.gov.in/ पर जाकर candidate corner / recruitment पर विजिट कर 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

बताया जा रहा है कि Assistant accountant ( सहायक लेखाकार ) के फार्म पुनः खोले गये । क्योंकि इसमे सीटे बढी है जो भी अभ्यर्थी commerce क्षेत्र से है वह फार्म भर सकते है। इसके लिए महिला पुरूष दोनों आवेदन कर सकते है। सहायक लेखाकार के इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता वाणिज्य में स्नातक उपाधि ( B.com ) या बीबीए या पोस्ट ग्रैजुएट इन अकाउंटेंसी अनिवार्य है । तो वहीं हिंदी टाइपिंग टेस्ट में 4000 की डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होनी चाहिए । लिखित परीक्षा एवं हिंदी टंकण परीक्षा की तिथि की सूचना आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी ।

आयु सीमा  और चयन प्रक्रिया

उम्र सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष तक रखी गई है । वहीं इससे पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) से इन्हीं पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट मिलेगी । आयु की गणना 1 जुलाई 2022 को की जाएगी । इन पदों के लिए परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है । सभी 13 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे । लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी , जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा ।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
20 Shares
Share via
Copy link