उत्तराखंड
UKPSC Update: 142400 रुपए तक सैलरी पाने के लिए यहां अभी करें आवेदन , आज है लास्ट डेट…
अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते है तो आपके लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग‘ के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। अगर आपने इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी कर लें , क्योकि इन पदों पर आवेदन करने की आज 06 अक्टूबर, 2023 लास्ट डेट है। इच्छुक युवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और सैलरी
मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने ये भर्ती औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग‘ के 19 रिक्त पदों पर भर्ती जारी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए वहीं उम्मीदवार होगा जिसके पास भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंसेज या मेडिसिन में स्नातक की डिग्री है। इसमें रु.44900/- रु.142400/- (लेवल-7) तक सैलरी मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो इसके लिए 21 से 42 वर्ष आयु मांगी गई है।आवेदन का कोई अन्य तरीका/ माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन 200 अंकों की एमसीक्यू आधारित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा और पद योग्यता के अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के माध्यम से 06 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए उपयोगकर्ताओं को यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ओटीआर (एक बार पंजीकरण) के माध्यम से खुद को पंजीकृत करना होगा और फिर पद के लिए आवेदन करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, उन्हें अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना चाहिए और संबंधित पद के लिए आवेदन करना चाहिए।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित : रु.172.30/-
ईडब्ल्यूएस: रु.172.30/-
ओबीसी: रु.172.30/-
एससी: रु.82.30/-
एसटी: 82.30 रुपये
नोट- इन पदों के लिए इच्छुक/पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों/निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



