UKPSC Update: 894 पदों पर भर्ती के लिए कल जारी होगा एडमिट कार्ड, करीब 2.10 लाख है उम्मीदवार... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

UKPSC Update: 894 पदों पर भर्ती के लिए कल जारी होगा एडमिट कार्ड, करीब 2.10 लाख है उम्मीदवार…

उत्तराखंड

UKPSC Update: 894 पदों पर भर्ती के लिए कल जारी होगा एडमिट कार्ड, करीब 2.10 लाख है उम्मीदवार…

UKPSC Update: उत्तराखंड में  युवाओं के लिए बडी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन आरक्षी भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि भर्ती परीक्षा के लिए कल एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस भर्ती ने आवेदन के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 894 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में दो लाख से ऊपर आवेदन किए गए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वन आरक्षी भर्ती  के लिए 22 जनवरी को परीक्षा  कराई जाएगी। जिसकी तैयारियों में आयोग जुट गया है।22 जनवरी को होने जा रही वन आरक्षी भर्ती के लिए करीब 2.10 लाख उम्मीदवार हैं। भर्ती के लिए अब तक के सर्वाधिक 600 से ऊपर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस भर्ती के एडमिट कार्ड 12 जनवरी से वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि आयोग ने 21 अक्तूबर को समूह-ग के तहत वन आरक्षी भर्ती निकाली थी। उम्मीदवार वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा राज्य भर के 13 जिला केंद्रों पर होनी है। परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होने वाली है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link