UKPSC Paper Leak: भर्ती धांधली में बड़ी कार्रवाई, पूर्व BJP नेता का भाई गिरफ्तार, किया था ये काम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

UKPSC Paper Leak: भर्ती धांधली में बड़ी कार्रवाई, पूर्व BJP नेता का भाई गिरफ्तार, किया था ये काम…

उत्तराखंड

UKPSC Paper Leak: भर्ती धांधली में बड़ी कार्रवाई, पूर्व BJP नेता का भाई गिरफ्तार, किया था ये काम…

UKPSC Paper Leak: उत्तराखंड में भर्ती धांधली से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की जेई और एई की परीक्षा भर्ती घोटाले के मामले में मुख्य आरोपी पूर्व बीजेपी नेता संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुधीर  ने वांछित अभियुक्त संजय को छिपाने में सहायता की थी और ए.ई भर्ती के अभ्यर्थियों को अपने करनाल, हरियाणा स्थित आवास में नकल कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING: उत्तराखंड में यहां दो पक्षों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने चले हथियार...

मिली जानकारी के अनुसार डेविड और संजय धारीवाल जो कि उक्त प्रकरण के मुख्य आरोपी है, की गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जहां दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं एसआईटी ने आरोपी संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट मंगलौर हाल पता फ्लैट नंबर 752 सेक्टर चार करनाल हरियाणा को पूछताछ के बाद एसआईटी कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है । बताया जा रहा है कि आरोपी सुधीर ने फरार संजय धारीवाल को छिपाने में मदद की थी। जबकि, एई की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने करनाल स्थित आवास पर पेपर रटवाया था।

गौरतलब है कि जनवरी में कनखल थाने में परीक्षा भर्ती घोटाले में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में मोहम्मदपुर गांव के प्रधान और पूर्व मंगलौर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल को भी नामजद किया गया था। भर्ती घोटाले में नाम आने के बाद उसका इस्तीफा ले लिया गया था और सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया था। जिसके बाद संजय धारीवाल के घर के बाहर पुलिस ने मुनादी कराकर कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया था। और पुलिस की ओर से  उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

 

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: निकाय चुनाव को लेकर एक्शन पर आयोग, मतदाता सूची में ऐसे कराएं त्रुटि सुधार...

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
1 Shares
Share via
Copy link