उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड से यहां से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हुए कई बड़े खुलासे…
हरिद्वारः उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। यहां उत्तर प्रदेश एटीएस ने उत्तराखंड एसटीएफ की मदद से दोनों संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी हरिद्वार से की गई है। दो संदिग्धों का गजवा-ए-हिंद आतंकी गिरोह से कनेक्शन बताया जा रहा है। कई बड़े खुलासे की भी खबर है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, यूपी एटीएस के हत्थे आठ संदिग्ध आतंकी चढ़े है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक बांग्लादेशी लंबे समय से हरिद्वार में रह रहा था। एक स्थानीय युवक लंबे समय से उसका दोस्त था। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड का मुदस्सिर और हरिद्वार में छिपकर रह रहा बांग्लादेशी अलीनूर शामिल है। पकड़े गए आतंकियों के पास से तमाम संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हरिद्वार के सैकड़ों युवाओं को ये अपनी विचारधारा से जोड़ चुके हैं।
रिपोर्टस की माने तो एटीएस ने अभियान चलाकर पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली और उत्तराखंड से आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई इस साल मार्च और अगस्त महीने में भोपाल से एनआईए की ओर से दबोचे गए एक्यूआईएस व जेएमबी (जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश) के तीन आतंकियों से मिले इनपुट के आधार पर की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



