उत्तराखंड
हादसा: भर्ती के लिए दौड़ लगा रही 2 युवतियों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल…

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता – खटीमा हाईवे पर पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाती दो युवतियों को डंपर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पचपेड़ा के पूर्व प्रधान की पुत्री की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन के साथ फरार हो गया पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पचपेड़ा भटटा के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह करनावल की 26 वर्षीय पुत्री मंजीत कौर बिडोरा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बलबंत सिंह की पुत्री 23 वर्षीय सुनीता कौर के साथ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी कर रही थी। दोनों रोज की तरह शनिवार तड़के घर से खटीमा नेशनल हाईवे पर दौड़ लगाने के लिए निकली थी। डियोढ़ी मोड़ के पास हाईवे होटल के सामने सितारगंज की ओर से आ रहे डम्पर ने दोनों को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से मंजीत कौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उसकी सहेली सुनीता कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




