उत्तराखंड
भारत में यहां हुआ True Caller के सबसे बड़े विशेष ऑफिस का शुभारंभ, मिलेगी ये सुविधाएं…
देहरादून। ग्लोबल कम्युनिकेशन एवं कॉलर आईडी प्लेटफॉर्म ट्रूकॉलर ने गुरूवार को स्वीडन के बाहर भारत में अपने पहले विशेष ऑफिस का शुभांरभ किया। कंपनी का यह नया कार्यालय बैंगलुरू में खोला गया है। इस कार्यालय का उद्घाटन भारत सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने वर्चुअल रूप से किया।
उत्तराखण्ड, देहरादून सहित दुनिया भर के उपभोक्ताओं को ट्रूकॉलर का यह कार्यालय इंडिया फर्स्ट फीचर्स के साथ प्राथमिक केन्द्र की तरह काम करेगा और अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
इस मौके पर भारत सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा, ‘‘मैं ट्रूकॉलर की लीडरशिप टीम को बधाई देना चाहता हूं, भारत में नए कार्यालय को खोलने का फैसला इस बात की पुष्टि करता है कि भारत सही मायनों में दुनिया का भरोसेमंद टेक्नोलॉजी पार्टनर बन चुका है।
इस मौके पर एलन मामेदी, सीईओ एवं सह-संस्थापक, ट्रूकॉलर ने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि हम भारत में अपना विस्तार करते हुए इस नए कार्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं। हमारा यह कदम भारत में निवेश को जारी रखने के हमारे प्रयासों की पुष्टि करता है। हम डिजिटल भारत के मूल्यों के अनुरूप भरोसेमंद, सुरक्षित एवं जवाबदेह इंटरनेट के साथ अपने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


