उत्तराखंड
धान की उत्पादकता मापने के लिए जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की

रूद्रपुर उधमसिंह नगर : जनपद में धान की उत्पादकता जॉंच हेतु जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शनिवार को राजस्व, कृषि संख्यिकी टीम के साथ ग्राम मटकोटा में किसान रंजय के खेत में पहुॅचकर स्वंय क्रॉप कटिंग की और अपने ही सामने धान की मढ़ाई कराकर वजन भी तुलवाया।
उन्होंने किसान रंजय से बोये गये बीज, फसल उत्पादन हेतु उपयोग में लाये गये उर्वरकों, कीटनाशकों, सिंचाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसल का औसत उत्पादन व उपज के आकड़े तैयार किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि रंजय के खेत के 43.3 वर्ग मीटर में 22 किलो 200 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई है।
इस दौरान उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, सांख्यिकी अधिकारी मदन सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह बिष्ट, राजस्व निरीक्षण राधे सिंह राणा, लेखपाल सुशील जुनैजा आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




