राजनीति: मंच से पर्ची फेंक बोले सीएम धामी- "इसमें पढ़ना भी क्या है यार, इसे फेंक ही देते हैं" - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

राजनीति: मंच से पर्ची फेंक बोले सीएम धामी- “इसमें पढ़ना भी क्या है यार, इसे फेंक ही देते हैं”

उत्तराखंड

राजनीति: मंच से पर्ची फेंक बोले सीएम धामी- “इसमें पढ़ना भी क्या है यार, इसे फेंक ही देते हैं”

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज नैनीताल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अलग ही अंदाज देखने को मिला। भुजियाघाट स्थित काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह में जैसे ही सीएम धामी मंच पर भाषण देने पहुंचे, उन्हें आयोजकों की ओर से एक पर्ची दी गई, जिसमें मंचासीन अतिथियों के नाम लिखे थे।

भाषण शुरू करते हुए सीएम ने पर्ची से नाम पढ़ना शुरू किया, लेकिन कुछ ही क्षणों में उन्हें एहसास हुआ कि जिलाध्यक्ष का नाम गलत लिखा गया है—जहां “प्रताप बिष्ट” की जगह “प्रदीप बिष्ट” लिखा हुआ था।

सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा – “अगर मैं ध्यान नहीं देता तो मंच से गलत नाम ही पढ़ देता, जो सही नहीं होता।” इसके बाद उन्होंने सबके सामने पर्ची फेंकते हुए कहा – “इसमें पढ़ना भी क्या है यार, इसे फेंक ही देते हैं।”

इसके बाद सीएम ने बिना किसी पर्ची के ही मंच पर मौजूद सभी लोगों के नाम खुद लेकर संबोधन किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन... 

मुख्यमंत्री ने मंच से ही लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा – “मंच पर बैठे हर व्यक्ति का सम्मान सही तरीके से होना चाहिए। इस तरह की गलती अस्वीकार्य है।”

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन... 

भाषण के अंत में सीएम ने हंसते हुए कहा – “अच्छा हुआ पर्ची फेंक दी, अब मुझे ज्यादा नाम लेने का मौका मिल गया।”

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने सीएम धामी के इस सधे हुए, सहज और तत्पर अंदाज की जमकर सराहना की

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement

Recent Posts

Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link