राज्य स्तरीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता में इस टीम ने मारी बाजी, रेखा आर्य ने किया सम्मानित... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

राज्य स्तरीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता में इस टीम ने मारी बाजी, रेखा आर्य ने किया सम्मानित…

उत्तराखंड

राज्य स्तरीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता में इस टीम ने मारी बाजी, रेखा आर्य ने किया सम्मानित…

देहरादून:  22वे राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर -19 बालक हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें फाइनल मैच में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने देहरादून टीम को 4-0 से हराकर ख़िताब जीत कर प्रतियोगिता अपने नाम की। जिन्हें खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या द्वारा सम्मानित किया गया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 9 नवम्बर से 11 नवम्बर 2022 तक किया गया, प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और देहरादून टीम के बीच खेला गया, दोनों ही टीमों के मध्य रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। समापन कार्यक्रम में  खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य ले लिए शुभकामनायें दी।

खेल के प्रति जज्बा और जूनून हो

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि शिक्षा कि तरह आज खेल भी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है हमें शिक्षा के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि  साधन, संसाधन का अभाव भी उस खिलाडी के समक्ष बौना साबित हो जाता है जिसके अंदर खेल के प्रति जज्बा और जूनून हो। कई बार यही जज्बा और जूनून खिलाडी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति भी प्राप्त कराता है।

उत्तराखंड में 2024 में होगा 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पूर्व के समय में साधन व संसाधन बेहद कम थे फिर भी आज वह खिलाडी अंतर्राष्ट्रीय फलक पर चमक रहे हैं।  राज्य में 2024 में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है ऐसे में सभी खिलाडी अभी से बेहतर तैयारी करें, सरकार और खेल विभाग राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर गंभीर है और इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गईं है ताकि हम राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भव्य रूप से कर सके।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link