Big News: उत्तराखंड में इस नेता को मिल सकती है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, चर्चाओं का बाजार गर्म... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big News: उत्तराखंड में इस नेता को मिल सकती है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, चर्चाओं का बाजार गर्म…

उत्तराखंड

Big News: उत्तराखंड में इस नेता को मिल सकती है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, चर्चाओं का बाजार गर्म…

देहरादून: उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को बड़ी पराजय मिली है। हार के बाद इस्तीफे का दौर जारी है। कांग्रेस अपनी गलतियों को ढूंढने में जुटी है तो वहीं गणेश गोदियाल ने प्रदेश अध्यक्ष पद से हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। गोदियाल के इस्तीफे के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। नए अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे खटीमा विधायक भुवन कापड़ी का नाम हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पार्टी  खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को अच्छे मार्जिन से चुनाव हराने वाले भुवन कापड़ी को नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING: उत्तराखंड में कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जानें क्या रहेगा बंद...

बता दें कि भुवन यूथ कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष भी रहे हैं। भुवन कापड़ी ने सीएम धामी को हराया है। उनकी जीत इसलिए ज्यादा अहम है कि उन्होंने सीएम को तब हराया, जब पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी की लहर थी। पुष्कर सिंह धामी को भाजपा के सीनियर नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  पहले ही फ्लावर नहीं फायर बता चुके थे। ऐसे में भुवन ने अपने व्यवहार की बदौलत इस सीट को हासिल कर ली। ऐसे में पार्टी में भुवन का कद बढ़ गया है। उन्हें जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबरे आ रही है। अध्यक्ष पद के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कैंप भी कापड़ी की पैरवी कर रहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने 2017 की तुलना में इस विधानसभा चुनाव में सीट संख्या 11 से बढ़ाकर 19 की है, उसमें बड़ी भूमिका मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर की है। ऊधमसिंहनगर जिला नैनीताल संसदीय सीट के अंतर्गत है। कुल 14 विधानसभा सीटों में नौ सीटें ऊधमसिंह नगर जिले में हैं। जिले की पांच विधानसभा सीट पर कांग्रेस काबिज होने में सफल हुई है। 2017 में कांग्रेस को जिले में सिर्फ एक सीट प्राप्त हुई थी। 2022 में कांग्रेस ने चार और सीट हासिल की हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
8 Shares
Share via
Copy link