उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में इस पूर्व विधायक ने छोड़ा BJP का साथ, शुरू की यहां नई पारी…
उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री रहे ज्ञानचंद ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने BJP का साथ छोड़ नई पारी की शुरुआत करते हुए प्रदेश की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी सुराज सेवा दल का दामन थाम लिया है। उनके साथ अन्य लोगों ने भी क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी सुराज सेवा दल की सदस्यता ली है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी से पूर्व विधायक के साथ ही दो ग्राम प्रधानों ने भी स्वराज सेवा दल जॉइन किया है। देहरादून प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया है। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए राष्ट्रीय नही क्षेत्रीय पार्टी की जरूरत है। उन्होने कहा कि राज्य गठन के लिए हुए आंदोलन में हम जेल गए। लेकिन आज तक भी जो सपना प्रदेश के लिए देखा गया था वो साकार नही हो पा रहा है।
बता दें की प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। 2017 में पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री रहे ज्ञानचंद ने भाजपा का दामन थामा था। जिसे आज उन्होंने छोड़ दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
इंडिया हेल्थ 2025 फिर लौटा, स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव को देगा रफ्तार
राज्य में भू उपयोग उल्लंघन के मामलों में की गई कार्यवाही
मुख्यमंत्री ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के कराटे चैंपियन्स को किया सम्मानित
प्रशासन का रौद्ररूप देख दोड़ने लगी वर्षों से दबी भूमि फर्जीवाड़े की फाईलें; पुलमा देवी के नाम चढाई भूमिधरी
