उत्तराखंड
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में इन छात्रों को मिलेगी 50% की छूट, आदेश जारी…
उत्तराखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को रोडवेज की बसों में यात्रा के दौरान 50 प्रतिशत किराये में छूट मिलेगी। शासन से इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद बुधवार को परिवहन निगम ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षा परीक्षार्थी रियायत परिवहन योजना शुरू करने का निर्णय 24 अगस्त के दिन लिया गया था। अब कोई भी छात्र जो उत्तराखंड में सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है और परीक्षा केंद्र पर जाने की लिए सरकारी बसों का इस्तेमाल करता है तो उन्हें केवल 50% किराया का ही भुगतान करना होगा। बाकी बचा 50% किराया उत्तराखंड सरकार की ओर से परिवहन निगम को दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के आधार पर इस योजना का लाभ अब अभ्यर्थी उठा सकेंगे।
निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, किसी भी भर्ती की मुख्य परीक्षा, एकल परीक्षा या इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड के आधार पर यात्रा का अवसर दिया जाएगा। लाभ लेने वाले का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है। दूसरे राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड के युवाओं को भी राज्य में परीक्षा देने आने के लिए इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

