उत्तराखंड
डीएम देहरादून ने अधिकारियों दिए कड़े निर्देश, जनता की शिकायतों को तुरंत करें समाधान…
जनता की समस्या से बचना नहीं, निदान जरूरी: डीएम
स्ट्रीट लाइट व गार्बेज पॉइंट पर क्यूआर कोड लगाने की अभिनव पहल की कवायद।
आधुनिक तकनीकी के सहारे एक क्लिक पर लोग दर्ज कर सकेंगे शिकायत/सुझाव।
डीएम ने अधिकारियों को दिए शीघ्र कार्य योजना पर कार्य करने के दिशा निर्देश।
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज नगर निगम में संबंधित अधिकारियों के साथ नगर में स्ट्रीट लाइट एवं कूड़ा निस्तारण की समस्या को व्यवस्थित रूप से संपादन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए, एक अभिनव पहल पर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्ट्रीट लाइट एवं गार्बेज पॉइंट पर क्यूआर कोड चश्मा किया जाए। जिस पर जनमानस स्क्रीन कर अपने शिकायत दर्ज कर सकें। कहां की प्रत्येक स्थलों एवं स्ट्रीट लाइटों का डेटाबेस रखा जाए ताकि शिकायत प्राप्त होते ही उक्त स्थल पर टीम द्वारा तेजी से कार्य कर सकेगे।
उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक दौर पर उक्त तकनीकी के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायत को दर्ज करने में काफी सहूलियत मिल सकेगा। कहा कि जल्द ही मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा।
नगर निगम के टीमों द्वारा विगत दिवस को 12 दिन में 12000 से अधिक एलईडी लाइट ठीक करने पर, कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह टीमवर्क की भावना से कार्य करेंगे तथा जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त गौरव कुमार, उप नगर आयुक्त गोपाल बेनवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



