उत्तराखंड
Breaking: उत्तराखंड प्रदेश मे विभागों से लगने वाली है तबादलों झड़ी…
देहरादून। प्रदेश में कर्मचारियों-शिक्षकों के तबादले अब 10 जुलाई तक हो सकेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद कार्मिक विभाग ने इस निर्णय के संबंध में प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के लिए भेज दिया।
लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के चलते उत्तराखंड के अधिकांश विभाग तबादला ऐक्ट के अनुसार तैयारियों को अंजाम नहीं दे पाए थे। ऐक्ट के अनुसार, कर्मचारियों व शिक्षकों के तबादलों की अंतिम तिथि 10 जून थी पर कई विभाग, इस दौरान सुगम-दुर्गम चिह्निकरण के अलावा तबादलों की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कमेटी भी गठित नहीं कर पाए। ऐसे में तमाम विभागाध्यक्षों ने सरकार से इस वर्ष के लिए तबादलों की अंतिम तिथि बढ़ाने का आग्रह किया था।
मुख्य सचिव रतूड़ी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में इसके प्रस्ताव पर चर्चा हुई। विस्तृत मंथन के बाद तबादलों की अंतिम तिथि बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके तहत विभागों को तबादला प्रक्रिया पूरी करने के लिए 10 जुलाई तक का वक्त देने का निर्णय लिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


