उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी…

Weather Update: उत्तराखंड में चढ़ते पारे के बीच राहत भरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में जहां सुबह से सूरज आंख मिचौली खेल रहा है तो वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। जिसे लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चार धाम यात्रा रूट पर विभाग ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान की माने तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमक सकती है। मौसम विभाग ने 16 मई तक चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी जिलों में तापमान बढ़ने का अंदेशा जताया है।
बताया जा रहा है कि 14 से 16 तक पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं 17 से 19 तक हल्की बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। रिपोर्टस की माने तो शनिवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदान में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




