उत्तराखंड
उत्तराखंड में यहां दो नए शहर बसाने का रास्ता साफ, प्रोजेक्ट को जल्द मिलेगी अनुमति, जानें खासियत…
उत्तराखंड में जल्द ही अब दो नए शहर देखने को मिलेंगे। ये शहर काशीपुर व डोईवाला के निकट बसाए जाएंगे। इन नए शहरों को बसाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने प्रारंभिक तौर पर हरी झंडी दिखा दी है। जल्द ही मंत्रालय द्वारा इन दोनों शहरों को बसाने को मंजूरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि इन नए शहर के धरातल पर उतरते ही ना केवल इन क्षेत्रों में जमीनों के रेट हाई होंगे, बल्कि सुविधाओं के मुताबिक आसपास का क्षेत्र भी काफी तरक्की कर लेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आवास विभाग प्रदेश में आठ नए शहरों को बसाने की योजना पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में कुमाऊं मंडल में एक शहर ऊधमसिंह नगर जिले में स्थित काशीपुर के पास स्थापित किया जाएगा। गढ़वाल मंडल में देहरादून जिले के डोईवाला में एक नए शहर की स्थापना होगी। मंत्रालय ने इन दोनों टाउनशिप को लेकर कुछ और जानकारियां मांगी थीं। अब राज्य सरकार ने यह डिटेल उपलब्ध करा दी है, जिसके बाद जल्द ही इन दोनों शहरों को बसाने को केंद्र की मंजूरी मिल सकती है।
बताया जा रहा है कि इनमें एक शहर काशीपुर में पराग फार्म की भूमि पर इंडस्ट्रियल सिटी के नाम से 378.50 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा। दूसरी टाउनशिप, डोईवाला के निकट दून-हरिद्वार हाईवे पर एयरो सिटी के नाम से बनेगी। इंटिग्रेटेड टाउनशिप के नाम से यह शहर 3080.8 भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें 746.98 हेक्टेयर सरकारी भूमि और 2333.81 हेक्टेयर निजी भूमि होगी।
बताया जा रहा है कि राज्य ने इन शहरों का 1100 करोड़ का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा था। जिस पर केंद्र ने सहमति दे दी है। दोनों स्थानों का निरीक्षण करने जल्द ही केंद्र की टीम आएगी। इन सभी शहरों में आवास विभाग सुविधाएं देगा। इनमें सड़क, सीवर से लेकर अत्याधुनिक शहरों जैसी सभी सुविधाएं शामिल होंगी। टाउन प्लानिंग विभाग की मदद से इन शहरों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



