उत्तराखंड
’’रन फॉर यूनिटी’’ क्रॉस कन्ट्री दौड़ का कल होगा शुभारम्भ, मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी…
देहरादून : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को देशभर में पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित की जाती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिला एवं पुरुष ओपन ’’रन फॉर यूनिटी’’ का भी आयोजन किया जाता रहा है। 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम प्रदेश में अब 31 अक्टूबर के स्थान पर 29 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।
इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विभाग दीपेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा गृह मंत्रालय भारत सरकार की अपेक्षानुसार सभी प्रमुख सचिव, सचिवों, पुलिस महानिदेशक, मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों आदि को प्रेषित पत्र में इससे संबंधित दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
29 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ’’रन फॉर यूनिटी’’ के आयोजन से संबंधित प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 29 अक्टूबर को प्रातः 7ः20 बजे क्रॉस कन्ट्री दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर पवेलियन ग्राउंड देहरादून से दौड़ का शुभारम्भ करेंगे।
खेल विभाग द्वारा आयोजित इस आयोजन में खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, विधायक श्री खजान दास, प्रमुख सचिव खेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी वितरित किये जायेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रोहित शर्मा ने ठोका तूफानी शतक, 33 गेंद रहते भारत ने हासिल किया 305 रनों का लक्ष्य…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में संतों द्वारा आयोजित हुआ समानता के साथ समरसता कार्यक्रम…
महाकुंभ प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
राष्ट्रीय खेल : अवस्थापना सुविधाओं की तारीफ, संवारने पर जोर…
यदि दिखा मलबा, गड्डे, या क्षतिग्रस्त जल संयोजन, तो कानूनी प्रर्वतन हेतु विभाग रहें तैयार…
