उत्तराखंड
श्री केदारनाथ धाम पहुची भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली
केदारनाथ: भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी उत्सव मूर्ति आज तीसरे पड़ाव गौरीकुंड से चलकर पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम पहुंच गयी है। कल शुक्रवार 2 मई प्रात: सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुलेंगे।
गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट बीते कल बुधवार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को खुल गये है जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 4 मई को प्रात: 6 बजे खुलेंगे।
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विगत मंगलवार से श्री केदारनाथ धाम में मौजूद है तथा यात्रा पूर्व तैयारियों की मानिटरिंग कर रहे है। आज केदारनाथ धाम में आयोजित कर्मचारियों की बैठक में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कपाट खुलने की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिये।
बैठक में प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, पुजारी बागेश लिंग,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, विपिन तिवारी,डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, प्रकाश पुरोहित जेई विपिन कुमार,कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


