BREAKING: अंकिता हत्याकांड मामले में शासन ने डीजीसी जितेंद्र को किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

BREAKING: अंकिता हत्याकांड मामले में शासन ने डीजीसी जितेंद्र को किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त…

उत्तराखंड

BREAKING: अंकिता हत्याकांड मामले में शासन ने डीजीसी जितेंद्र को किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त…

अंकिता हत्याकांड मामले में मजबूत पैरवी के लिए शासन ने डीजीसी जितेंद्र को किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त अंकिता हत्याकांड मामला अभी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडेय की अदालत में चल रहा है।

जिसमें अगली सुनवाई 23 जनवरी को होनी है। इसी दिन इस केस के सत्र न्यायालय के सुपुर्द किए जाने की संभावना है।अंकिता हत्याकांड मामले में प्रभावी पैरवी करने के लिए शासन ने डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। वह इस मामले में संबंधित न्यायालय में राज्य सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी और प्रतिवाद करेंगे।

अपर सचिव न्याय आरके श्रीवास्तव की ओर से डीजीसी को पत्र मिल गया है।डीजीसी जितेंद्र रावत ने बताया कि अंकिता हत्याकांड मामला अभी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडेय की अदालत में चल रहा है जिसमें अगली सुनवाई 23 जनवरी को होनी है।

इसी दिन इस केस के सत्र न्यायालय के सुपुर्द किए जाने की संभावना है।उन्होंने बताया कि शासन की ओर से उन्हें इस मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। उन्हें नियुक्ति से संबंधित पत्र प्राप्त हो गया है। बताया कि वह सत्र न्यायालय में भी सरकार की ओर से उक्त मामले की सशक्त पैरवी करेंगे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link