उत्तराखंड
डीएम के प्रयासों का दिखने लगा असर योग और संगीत के साथ शिक्षा की तरफ लौटते बच्चे…

देहरादून: जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी सदर हरिगिरि ने साधुराम इंटरकॉलेज में आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उप जिला अधिकारी सदर ने वहां रह रहे बच्चों से वार्ता की तथा उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने साधुराम इंटर कॉलेज में इंटेंसिव सेंटर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा इंटेंसिव सेंटर में रखे गए बच्चों के रहने भोजन एवं शिक्षा की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से भी संवाद करते हुए शिक्षा ज्ञान एवं खेल के लिए प्रेरित किया।
भिक्षावर्ती में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर मन ट्रांसफॉर्म हेतु आधुनिक केयर सेंटर में रखा जा रहा है जहां बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ ही खेल , कला तथा विभिन्न गतिविधि के माध्यम से मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अधीक्षण अभियंता आरइएस अनिल गुप्ता, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार,सहायक अभियंता श्री रावत, जूनियर अभियंता मुकेश रमोला, जूनियर अभियंता विद्युत आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




