आगामी 13 अप्रैल तक चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान… - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

आगामी 13 अप्रैल तक चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान…

उत्तराखंड

आगामी 13 अप्रैल तक चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान…

देहरादून (08 अप्रैल 2026) -शहरी विकास विभाग द्वारा राज्य के सभी निकायों में बीते मंगलवार से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त नगर निकायों में आगामी 13 अप्रैल तक वृह्द सफाई अभियान चलाया जायेगा। अभियान के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, छात्र छात्राओं तथा स्वयं सहायता समूहो से जुडी महिलाओं के द्वारा बढ चढकर प्रतिभाग किया जा रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक शहर को साफ व कूडा मुक्त करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शहरी विकास निदेशालय द्वारा प्रतिदिन की चरणबद्व रूप से कार्ययोजना तैयार कर निकायो को उपलब्ध करायी गयी है।

बताते चले कि अभियान के पहले दिन निकाय अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, मुख्य मोटर मार्गों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा ऑटो रिक्षा स्टैण्ड में वृहद सफाई अभियान चलाया गया तथा अभियान के दूसरे दिन नाला नालियों, मुख्य बाजारों के साथ-साथ ही तथा जल श्रेतो के नजदीकी स्थानो में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान लोगो को श्रोत पर ही कूडा पृथकीकरण, डोर-टू-डोर कूडा उठान, खुले में कचरा न फेकने, कूडा केवल कूडा गाडी में डालना के सम्बन्धित जारूकता तथा स्कूलो में छात्र-छात्राओ को स्वच्छता से सम्बन्धित जानकारी व शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन समस्त निकायों में 7700 लोगो के द्वारा प्रतिभाग किया गया, जबकि 190 स्कूलो व कार्यालयों के साथ-साथ 640 सार्वजनिक स्थानो, मुख्य मार्गो व बाजारो में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर भी देखा जा रहा है।

स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन 115 मुख्य बाजार तथा 220 नाला नालियों की सफाई की गयी जबकि अभियान के तीसरे दिन निकाय के अर्न्तगत पार्को, महापुरूषों व स्वतन्त्रता सेनानियों की प्रतिमा व उसके आप-पास के क्षेत्र के साथ साथ धार्मिक स्थानों में भी वृहद सफाई अभियान चलाया जायेगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
0 Shares
Share via
Copy link