उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड में तीर्थपुरोहितों ने भाजपा को दी धमकी, “टिकट नहीं तो वोट नहीं” का किया ऐलान…

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जहां सभी पार्टियां जिताऊं प्रत्याशियों पर दांव खेलने में जुटी है। वहीं एक बार फिर तीर्थपुरोहितों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तीर्थ पुरोहितों ने भाजपा को टिकट नहीं तो वोट नहीं की धमकी दी है। तीर्थ पुरोहितों ने चारों धामों में स्थित विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी ठोक दी है और 2 सीटों पर अपने कैंडिडेटों को टिकट देने की मांग की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने भाजपा से चारों धाम की विधानसभाओं में से 2 सीटों पर तीर्थ पुरोहितों को टिकट देने की मांग की है। पुरोहितों ने चेतावनी देते हुए कहा कि दो सीटों पर अगर उम्मीदवार उनका न हुआ, तो भारतीय जनता पार्टी को पुरोहितों का एक भी वोट नही मिलेगा। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि पुरोहित हमेशा भाजपा के साथ रहे हैं, लेकिन इस बार वह लंबे समय की मांग उठा रहे हैं। वहीं केदारनाथ के पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने बदरी केदार समिति में तीर्थ पुरोहितों की उपेक्षा होने की बात भी कही।
बता दें कि तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा है कि पिछले कुछ सालों से यह मांग की जाती रही है और चुनाव चूंकि अब नज़दीक आ गए हैं, तो भाजपा से स्पष्ट मांग करने का सही समय है। पुरोहितों का कहना है कि भाजपा ने देवस्थानम बोर्ड भंग कर बदरी-केदार मंदिर समिति में अपने कार्यकर्ता को अध्यक्ष के तौर पर बिठा दिया। ऐसे में, तीर्थ पुरोहितों को भी विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




