उत्तराखंड
गर्मी: उत्तराखंड मे बढ़ रहा गर्मी का सितम, आम जन जीवन प्रभावित…
देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी का सितम जारी है। चिलचिलाती धूप के चलते तापमान में भी चार से पांच डिग्री का इजाफा देखने को मिल रहा है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लेकर पर्यटन क्षेत्र ऋषिकेश मे भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। तापमान इन दोनों 39 से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस की बढ़त पर है। लेकिन चारधाम यात्रा पर आने वाले और घूमने वाले पर्यटकों की संख्या मे कोई कमी नहीं है।
लोग गर्मी से निजात पाने के लिए गंगा घाटो पर स्नान करने पहुंच रहे हैं। कहा जा सकता है कि गर्मी से बचने के लिए स्थानीय लोग घरों मे ही रहना पसंद कर रहे हैं जबकि पर्यटक रोजाना भारी संख्या मे गंगा घाटो से लेकर उत्तराखंड के पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो अभी बढ़ रही भीषण गर्मी से निजात मिलने मे कुछ और वक्त लगेगा। बहरहाल भीषण गर्मी से इन दिनों आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। वंही बुधवार को तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया।
भीषण गर्मी से निजात पाने को लेकर इन दिनों गंगा घाटी पर्यटकों से पैक है,बढ़ रहे तापमान की तपिश से बचने के लिए लोग गंगा स्नान और पहाड़ों पर ही घूमना पसंद कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



