उत्तराखंड
सशक्त संचार व्यवस्था के लिए कड़े निर्देश : बीएसएनएल टावर शीघ्र चालू करें — जिलाधिकारी
बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को जिला टेलिकॉम समिति की बैठक लेते हुए संचार सेवाओं को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में नेटवर्क सेवाएं पूरी तरह सक्रिय और सशक्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को नेटवर्क से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत का सामना नहीं करना चाहिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिले के शेष तीन मोबाइल टावरों को शीघ्र सक्रिय किया जाए और अगली बैठक में अधिकारी पूरी तैयारी के साथ उपस्थित हों। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को संचार विहीन गांवों की सूची उपलब्ध कराने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को उन क्षेत्रों की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए जहाँ नेटवर्क की समस्या के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में बाधा आ रही है, ताकि वहाँ वैकल्पिक समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
बीएसएनएल के डिवीजनल इंजीनियर आशीष निगम ने जानकारी दी कि जिले में कुल 48 मोबाइल टावरों में से 45 टावर वर्तमान में ऑन-एयर हैं और सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं, जबकि शेष 3 टावरों पर कार्य प्रगति पर है।
इस अवसर पर बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) गौरव तरागी ने बताया कि नये टावरों के सक्रिय होने के बाद 2G सिम कार्य नहीं करेंगे। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने पुराने 2G सिम को नजदीकी डीएसए (Direct Selling Agent) अथवा रिमोट डिस्ट्रीब्यूटर से नि:शुल्क 4G सिम में परिवर्तित करवा लें। यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है और सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सीडीओ आए सी तिवारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपलब्ध रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Dehradun News: सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

















Subscribe Our channel

