उत्तराखंड
Breaking: यूपी बार्डर पर पुलिस टीम पर जमकर हुआ पथराव, आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़…

खटीमा। क्षेत्र के यूपी की सीमा से लगे सरपुड़ा गांव में विवाद के बाद बीते दिवस होलिका दहन नहीं हो सका था। लेकिन आज पुलिस टीम ने लोगों को समझाकर होलिका दहन तो करवा दिया जिसके बाद वहां बवाल हो गया। पुलिस टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस के दो वाहनों को भीड़ ने क्षतिग्रस्त करने के साथ पीएसी की महिला आरक्षी समेत एक पुलिस कर्मी घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरपुड़ा गांव उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। गांव में पूर्व से ही भूमि का विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार को यहां होलिका दहन होना था लेकिन विवाद के चलते नहीं हो सका। शुक्रवार को चौकी प्रभारी विजय कुमार, आरक्षी हरेंद्र थापा, राजीव कुमार एवं सतीश भट्ट गांव पहुंचे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने पीएससी जवानों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराते हुए दिन में करीब 12:30 बजे होलिका दहन करवा दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने विवादित स्थल पर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




