उत्तराखंड
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, ऐसे कर सकते है आवेदन, पढ़ें डिटेल्स…
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकली है। जिसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए 11 दिसंबर से आवेदन शुरू होंगे। विज्ञापन के साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया गया है।आइए जानते है इस भर्ती से जुड़ी डिटेल्स…
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत परिवहन आयुक्त संगठन में परिवहन आरक्षी के 118 रिक्त पदों, कार्यालय आबकारी आयुक्त में आबकारी सिपाही के 100 रिक्त पदों, कार्यालय आबकारी आयुक्त में उप आबकारी निरीक्षक के 14 रिक्त पदों, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के 02 रिक्त पदों तथा महिला कल्याण विभाग में गृह माता/हाऊस कीपर के 02 रिक्त पदों अर्थात कुल 236 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। 18 से तीस वर्ष की आयु सीमा के युवा आवेदन कर सकते है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू होगी। 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चार जनवरी से आठ जनवरी तक आवेदन में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके बाद लिखित परीक्षा 31 जनवरी को कराने की योजना है। जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
नोट- इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जारी विज्ञापन से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

