उत्तराखंड
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में अभी-अभी समूह ग के 645 पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहां पढ़ें पूरी जानकारी…
Sarkari Naukri: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने कृषि उद्यान और पशुपालन विभागों सहित अन्य विभागों में समूह ग के 645 पदों पर सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है । इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर, 2023 (रात्रि 11:59:59 बजे तक) कर सकते है। आइए जानते है भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स
मिली जानकारी के अनुसार कृषि / उद्यान / पशुपालन विभागों हेतु समेकित (समूह ग ) परीक्षा- 2023 के अन्तर्गत कुल 645 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र ( Online Application) आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर दिनांक 27 अक्टूबर, 2023 तक विज्ञापन में उल्लिखित पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसकी विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है।
अभ्यर्थी को उक्त पदों हेतु विज्ञापन में निहित प्राविधानों के अनुसार आवेदन करना होगा। उक्त पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा ( वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन परिशिष्ट-1 पर उल्लिखित परीक्षा योजना एवं परिशिष्ट-2 पर उल्लिखित पाठ्यक्रम के अनुसार किया जायेगा। अभ्यर्थी अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित धारित सभी श्रेणी / उप श्रेणी का अंकन ऑनलाइन आवेदन पत्र में अवश्य करें।
नोट- आयोग की वेबसाइट पर पूर्ण जानकारी का अवलोकन करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



