रुद्रप्रयाग
बद्रीनाथ के इस धर्माधिकारी के सेवानिवृत्त होने पर भावुक हुए लोग, ऐसे दीं विदाई…
बद्रीनाथ। गौचर / चमोली। श्री बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल आज 40 वर्ष की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गये है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में सेवारत रहते हुए धर्माधिकारी उनियाल तन्मयता से भगवान बदरीविशाल की सेवा में जुटे रहे।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय तथा उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने धर्माधिकारी उनियाल के सेवानिवृत्त होने पर दीर्घजीवन की कामना की है। मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।आज श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित विदाई समारोह में मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल को शाल ओढ़ाकर तथा तुलसी माला पहनाकर स्वागत किया उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर माहौल भावुकता पूर्ण हो गया। धर्माधिकारी उनियाल के पारिवारिक जन भी विदाई समारोह में मौजूद रहे।
विदाई समारोह में कर्मचारी संघ ने भी धर्माधिकारी को भगवान बदरीविशाल का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, अपर धर्माधिकारी राधाकृष्ण, थपलियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल,वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, प्रभारी दफेदार कुलानंद पंत, संजय भंडारी, सतेंद्र चौहान, विकास सनवाल प्रदीप रावत, देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज ही मंदिर समिति के रूद्रप्रयाग विश्रामगृह में कार्यरत केयर टेकर मेहरबान सिंह बुटोला भी सेवानिवृत्त हुए आज बदरीनाथ धाम में उनको भी सेवानिवृत्त पर विदाई दी गयी।मेहरबान सिंह बुटोला पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य हेतु कई बार सम्मानित हो चुके है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






