उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग: डीएम सौरभ गहरवार ने बिलेश्वर में किए 84 अल्ट्रासाउंड….
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. सौरभ गहरवार जनपद रुद्रप्रयाग में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने के साथ ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी सजकता के साथ निभा रहे हैं। जिलाधिकारी लगातार बिलेश्वर सीएचसी में भी अल्ट्रासाउंड की सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में लगातार अल्ट्रासाउंड की डिमांड आने के चलते जिलाधिकारी शनिवार को अवकाश के दिन बिलेश्वर सीएचसी पहुंचे यहां उन्होंने 84 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया।
जनपद रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी संभालने से पहले डॉ सौरभ गहरवार जनपद टिहरी में बतौर जिलाधिकारी एक साल अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसी दौरान उन्हें टिहरी के सीएचसी बिलेश्वर में अल्ट्रासाउंड डॉक्टर की कमी की जानकारी मिली।
स्थानीय महिलाओं की समस्या को समझते हुए उन्होंने सीएचसी बिलेश्वर में अल्ट्रासाउंड करना शुरू किया। बता दें कि जिलाधिकारी सौरभ गहरवार सिविल सेवाओं में आने से पहले बतौर रेडियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं दे चुके हैं। टिहरी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लगातार सीएचसी बिलेश्वर में अपनी सेवाएं दी।
पिछले वर्ष रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद भी बिलेश्वर के लोगों की जरूरत एवं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिलेश्वर सीएचसी में डॉ सौरभ गहरवार लगातार अल्ट्रासाउंड की सेवाएं दे रहे हैं।
शनिवार को जिलाधिकारी बिलेश्वर सीएचसी पहुंचे और वहां उन्होंने 122 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। उनकी बिलेश्वर पहुंचने पर स्थानीय लोग काफी खुश नजर आए एवं सभी ने उनको धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार अब तक बिलेश्वर 1200 से अधिक महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कर चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में भिड़ने को महिला-पुरुष की टीमें, इस दिन से होगी शुरुआत
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की शिष्टाचार भेंट
केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने उत्तराखंड राज्य के लिए ₹547.83 करोड़ की महत्वपूर्ण धनराशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा का किया शुभारंभ
